बाजपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर डॉक्टर मंजुनाथ टीसी महोदय द्वारा कोतवाली बाजपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महोदय द्वारा नशे पर लगातार कार्यवाही कर नशा तस्करों को जेल भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान कोतवाली बाजपुर में जनसवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें दिनेशपुर के व्यापारी, जनसेवक व स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया और समस्याएं एसएसपी महोदय के समक्ष रखी जिनका महोदय द्वारा तुरंत मौके पर ही समाधान किया गया।
