रुद्रपुर। अटरिया वैष्णो धर्म सभा द्वारा बसंत पंचमी के उपलक्ष में ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ रम्पुरा अटरिया मंदिर से प्रारंभ होकर इंदिरा चौक, सब्जी मंडी, डीडी चौक, अटरिया मार्ग आवास विकास, शिव शक्ति विहार कॉलोनी के गेट से होते हुए ढोल नगाड़ों के साथ जगतपुरा में पहुंची यात्रा का नगर के लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया वही यात्रा में अघोरी, भगवान भोले शंकर व माँ संतोषी की सुंदर-सुंदर झांकियां भी निकाली गयी, वही यात्रा के दौरान दो रथ भी शामिल हुये जिसमे अटरिया मन्दिर की महन्त माता पुष्पा देवी व दूसरे रथ में माँ सन्तोषी की छवि विराजमान थी।
जानकारी देते हुये अटरिया वैष्णो धर्म सभा के सचिव/प्रबंधक अरविन्द शर्मा ने बताया कि हरवर्ष के भाती इस वर्ष भी बसन्त पचमी के दिन रम्पुरा अटरिया मन्दिर से ध्वज यात्रा निकाली गयी है जो जगतपुरा अटरिया मन्दिर तक पहुँची है आज से ही अटरिया मेले की तैयारियां शुरू कर दी जायेगी। इस अवसर पर पंकज गोड़, अमित शर्मा समेत शहर के सैकड़ो लोग यात्रा में शामिल हुये।






