राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

लाभार्थी सम्पर्क अभियान की लोकसभा कार्यशाला का आयोज, कार्यक्रम में पहुँचे केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा

रूद्रपुर। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी को मिले इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर ग्रामीण क्षेत्र के हर लाभार्थी से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क करे। यह बात प्रदेश के केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित लोकसभा क्षेत्र का लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला में आये कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी को दिलायें । श्री बहुगुणा ने कहा कि संगठन से कोई बड़ा कोई नहीं नहीं है चाहे वह कार्यकर्ता हो या विधायक हो या मंत्री, सब बराबर हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की हमेशा यही सोच रही है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता को लोकसभा क्षेत्र के हर मतदाता के पास जाकर उन्हें केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देनी है और उन्हें समझाना है कि देश का भविष्य भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने कहा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि प्रवास कर लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन कर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यशाला को महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, विधायक शिव अरोऱा, राज्यमंत्री दिनेश आर्य, मंडी समिति अध्यक्ष डॉ अनिल डब्बू, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, विवेक सक्सेना, ऊषा पाल, रामपाल सिंह आदि ने भी सम्बोधित कियो। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, विधायक राम सिंह कैड़ा,दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, उपेंद्र चौधरी, गजेन्द्र, अमित नारंग, कमलेश कुमार, राजेश कुमार, धीरेन्द्र मिश्रा, मोहन सहित पाटी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।



Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़