दिनेशपुर। सर्व इंडिया इंटर कॉलेज रोशनपुर में आयोजित शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य अनिल द्विवेदी द्वारा भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति डॉoसर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करके की गई।
इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा डॉ0संदीप कुमार पांडे (प्रवक्ता- समाजशास्त्र) को केक काटकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर संदीप पांडे ने बताया कि जिस प्रकार माता-पिता अपने बच्चों के विकास एवं उन्नति के लिए प्रत्येक क्षण प्रयासरत रहते हैं ठीक इसी प्रकार एक शिक्षक छात्र- छात्राओं में सद्गुणों एवं ज्ञान का संचार कर राष्ट्र के उन्नति एवं विकास हेतु तैयार करता है और इस पुनीत कार्य हेतु वह हमेशा प्रयासरत रहता है। इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।