(G-वार्ता)
रुद्रपुर। 7 से 8 मई 2023 को देहरादून में आयोजित हुई प्रथम राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में हितेश कुमार ने -57 किलो ग्राम सीनियर पुरुष लाइट कांटैक्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक अर्जित कर अपना स्थान सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु पक्का किया था वही 1 जुलाई से 5 जुलाई 2023 तक होने वाली सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पंजाब के लवली प्रॉफ़ेशिनल युनिवर्सिटी में आयोजित की जा रही है जिसमें उत्तराखंड प्रदेश के 28 महिला एवम् पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। वही, किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष बबलू दिवाकर ने बताया की पंजाब में चल रहीं सीनियर राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का आगामी एशियन इंदौर एंड मार्शल आर्ट गेम्स और वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन किया जाएगा, किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव मनोज राजहंस ने रूद्रपुर के खिलाड़ी हितेश कुमार को विजय हेतु शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर मुकेश यादव, मिण्टू सैनी, यतेन्द्र कुमार, विक्रम केशव, कृष्णा, आनंद, ज़िला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऊधम सिंह नगर के पदाधिकारियों प्रशिक्षकों ओर खेल प्रेमियों ने हितेश के उज्जयल भविष्य की कामना की।
