(G-वार्ता)
रुद्रपुर। दिव्यांग सेवा संस्था ने दिव्यांगों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा। संस्था के अध्यक्ष मो. जीशान ने कहा दिव्यांग सेवा संस्था, रूद्रपुर जोकि दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु कार्य करती है उनकी जानकारी में आया है कि बस चालक दिव्यांग व्यक्तियों को बसों में चढने से मना करते हैं, और चढ़ा भी ले तो उसकी व्हीलचेयर को बस में रखने से मना करते है। जबकि एक दिव्यांग व्यक्ति बिना व्हीलचेयर के चलने में असमर्थ होता है। बस चालको द्वारा उनके साथ बड़ा कड़क दुर्व्यवहार करते है। वही उन्होंने बताया कि अनेक दिव्यागजन ऐसे हैं, जिनके अंत्योदय राशन कार्ड नही बने है जिससे उनको राशन मिलने में काफी दिक्कत आ रही है उन्होने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि दिव्यांगों के अंत्योदय राशन कार्ड बनाये जाये जिससे उन्हें राशन मिल सके।
ज्ञापन देने वालो में दिव्यांग सेवा संस्था के मो. जीशान, दिनेश कोली, जारीफ, प्रेम कोली, जहीर अंसारी, अल्ताफ आलम, अतुल, लक्ष्मी अमितांश, महेश कोली निजामुद्दीन आदि सैकड़ो दिव्यांग मौजूद थे।
