(G-वार्ता)
रुद्रपुर। किच्छा रोड कल्याणी नदी के पास कूड़े के ढेर के सामने एक पेंट व हार्डवेयर की दुकान में आअचानक आग लग गई, जिससे दो मंजिला दुकान और दुकान के पीछे स्थित उनका आवास जल कर स्वाहा हो गया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया आग लपटे इतनी भीषण होगयी थी कि आसपास की दुकानों में स्थित लोगों में दहशत फैल गयीं। आग से बड़ा नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार इकराम पासा की पासा इंटरप्राइजेज नाम से पेंट व हार्डवेयर की दुकान है और दुकान के ऊपर ही पेंट का गोदाम है। इसके ठीक पीछे उनका आवास है। आज सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे इकराम दुकान पर बैठे थे। दुकान में पीछे की तरफ पेंट की कलर मिक्स करने वाली मशीन लगी थी।
बताते हैं चले कि मशीन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग की लपटें फैल गई। जब तक दुकान स्वामी कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरी दुकान और पीछे स्थित आवास को अपने आगोश में समेट लिया। सभी लोगों ने दुकान से बाहर भाग कर जान बचाई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। व्यवस्था बनाने को पुलिस को भी आना पड़ा।
वही स्थानीय लोगो ने भी पूरी मशक्कत के बाद दुकान में से बचा सामान बाहर निकाला हुआ दुकान में मौजूद लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला।
वही, दुकान मालिक का कहना है कि कल ही लाखों रुपए का पेंट आया था।



