राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

कुमाऊं विश्वविद्यालय के पदक विजेता खिलाड़ियों को कुलपति ने किया सम्मानित

(G-वार्ता)

रुद्रपुर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर तराई भवन में कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय के ड्रॉप रोबॉल, मिनी गोल्फ, और वुडबॉल खेल के अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक रजत पदक एवं कांस्य पदक विजेता महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा की कुमाऊं विश्वविद्यालय लगातार खेलों में प्रगति कर रहा है उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पण और ईमानदारी से प्रतिभाग करने को प्रेरित किया तथा कहा कि चाहे शिक्षा का क्षेत्र से खेल का क्षेत्र आप उसमें मन लगाकर ईमानदारी से मेहनत करें निश्चय ही सफलता आपके कदम चूमेगी साथ में ही उन्होंने अपने गुरुओं का सम्मान करने हेतु भी सभी खिलाड़ियों को याद दिलाई आज डॉ. नागेंद्र शर्मा क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के नेतृत्व में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान से अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताएं जो सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय जयपुर एवं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक हरियाणा में आयोजित की गई थी और जिन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए थे उनके उन खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की । कुलपति जी द्वारा खिलाड़ियों को पदक पहनाकर एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया फोटोग्राफ भी साझा किए उक्त अवसर पर डॉ. भास्कर तिवारी रुद्रपुर महाविद्यालय के क्रीडा प्रभारी राजेश कुमार एवं खिलाड़ियों में कुमारीप्रगति दुमका, दिव्या गोस्वामी, रमा रमोला, कशिश शर्मा, श्वेता भाकुनी, योगेश पांडे, मयंक सुंद्रियाल, अभय बिष्ट, संजय भट्ट, पवन बिष्ट, राजा बाबू, सुमित मेहता तथा तथा तेजस्वी कुमार मौजूद थे कुलपति द्वारा अपने संबोधन में कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय भी शीघ्र ही प्रदेश स्तर पर खेल कूद का आयोजन करवाएगा।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़