राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्य पार्वती को किया सम्मानित

(G-वार्ता)

रुद्रपुर। लड़कियों की शिक्षाओं के लिए संचालित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज फाजलपुर महरौला की प्रधानाचार्य पार्वती देवी के अच्छे कार्य के लिए भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने आज उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल की सभी अध्यापकों को भी फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया। वही संगठन की महिलाओं द्वारा स्कूल की छात्राओं को निशुल्क सैनिटाइजर देकर उन्हें स्वच्छ वातावरण में रहने के लिए प्रेरित किया गया बताते चलें कि भाईचारा एकता मंच की प्रदेश संयोजिका सुमन पन्त,शीला चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गीता सिंह द्वारा फौजी मठ कोटा, जयनगर, दिनेशपुर क्षेत्र आदि में जाकर विद्यालयों में छात्राओं को सैनिटाइजर देकर उन्हें पूर्व से ही स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जा रहा है आज के फाजलपुर महरौला राजकीय कन्या इंटर कालेज के सम्मान समारोह में मुख्य रूप से संगठन की जिला महामंत्री ममता श्रीवास्तव, सुमन पंत ,शीला चौधरी गीता सिंह, हरप्रीत कौर, राकेश तनेजा कपिल सिन्हा आदि मौजूद थे

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़