राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

जापान शितोरियू कराटे डू फैडरेशन ने किया बैल्ट परीक्षा का आयोजन, 80 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

(G-वार्ता)

रूद्रपुर। जापान शितोरियू कराटे डू फैडरेशन द्वारा एक दिवसीय बैल्ट परीक्षा का आयोजन शहर की इंपीरियल ग्रीन्स कालोनी में किया गया। सिहान मोहम्मद हसन खान ने बताया कि शहर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 80 खिलाड़ियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया और अपनी कड़ी मेहनत द्वारा बैल्ट अर्जित की गयी। खिलाड़ियों ने पीली, ग्रीन, नारंगी, ब्लू, परपल आदि कलर्स की बैल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। बैल्ट परीक्षा, सिहान मोहम्मद हसन खान एवं सेंसई राजवीर सिंह द्वारा प्रदान की गयी। वही इस दौरान वर्ष 2022-23 के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को भी सम्मानित किया गया। वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में हर्षिता सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं वर्ष को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में आर्या धीमान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर सभी खिलाडियों के अभिभावकगण एवं कराटे परिवार से सीनियर व जूनियर खिलाड़ी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उल्लवल भविष्य की कामना की गयी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़