राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

मौसम का बदला मिजाज, तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान में कही यलो तो कही आरेंज अलर्ट हुआ जारी

(G-वार्ता)

उत्तराखंड राज्य मे एक बार फिर मौसम विभाग द्वारा जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान मे यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है।पल-पल बदल रहे मौसम के बीच अब कुछ गर्मी से राहत मिलने की संभावना है मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए शाम 4:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक का यलो और आरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के सभी स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा/ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं राज्य के देहरादून टिहरी पौड़ी तथा उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि होने झक्कड़ (50-60 किमी/घंटा से बढ़कर70 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना जताई गई है। वहीं राज्य के नैनीताल, अल्मोड़ा बागेश्वर तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि की संभावना है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़