राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

भाईचारा एकता मंच की पंतनगर में बैठक हुईं आयोजित, नगर पंचायत चुनाव को लेकर हुई चर्चा

(G-वार्ता)

रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच की पंतनगर कार्यकारिणी की बैठक पंतनगर महिला अध्यक्ष के आवास पर संपन्न हुई ।जिसमें आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पहुंचे केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा कि इस बार भाईचारा एकता मंच रूद्रपुर नगर निगम, पंतनगर नगर पंचायत ,सहित आसपास की नगर पालिका में आगामी चुनाव में अपनी भागीदारी रखेगा। संगठन के जो भी सदस्य पदाधिकारी नगर निगम नगर पंचायत या नगर पालिका में चुनाव लड़ने के इच्छुक हो अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें ।कार्यक्रम में पहुंची महिला प्रदेश महामंत्री रेनू जुनेजा ने सभी महिला टीम को अभी से नगर पंचायत, नगर पालिका व नगर निगम के चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य रूप से रुद्रपुर नगर निगम के पार्षद सुरेश गौरी, उत्तरांचल संगम के अध्यक्ष विक्रम महौरी ,नीरू मिश्रा पत्रकार योगेश पंत, पंकज सक्सेना हरीश जोशी सुशील श्रीवास्तव ,कमल पांडे, डॉ एमके गुप्ता आर के पांडे अशोक कुशवाहा, प्रभाकर जोशी, अनिल जोशी कुंदन सिंह रावत, ऋतु सिंह आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़