राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

अरोरा हॉस्पिटल एंड हार्ट केयर सेंटर में लगा निःशुल्क मेडिकल कैम्प

(G-वार्ता)

रुद्रपुर। शहर के प्रतिष्ठित अरोरा हॉस्पिटल एंड हार्ट केयर सेंटर में निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। इस कैंप में डा. रचित सक्सेना सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट नारायणा हॉस्पिटल गुरुग्राम एवं डॉ जितेश अरोरा सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट अरोरा हॉस्पिटल रुद्रपुर द्वारा संयुक्त रूप से अपनी सेवाएं देते हुए लगभग 200 मरीजों का ईसीजी ईको खून की विभिन्न जांचे जैसे सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल आदि,  न्यूरोपैथिक चेकअप किया गया और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाईयां भी दी गई।

इस मौके दूर दराज क्षेत्र से आए रोगियों ने कहा कि लोगों की सेवा के लिए हमेशा में अरोरा हॉस्पिटल द्वारा कैंप लगाए जाते हैं, जिससे हम सभी क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलता है । सभी रोगियों ने समस्त हॉस्पिटल स्टाफ के कार्य और व्यवहार की सराहना की। इस मौके हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ कपिल शर्मा, नीतू कौर, विनीत गिरी, अजय वाधवा,सचिन रस्तोगी, हेमंत नेगी, हरेंद्र धीमान, विशाल बाबू, निकिता वर्मा, पवनदीप कौर आदि लोग मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़