राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर में 132 लोगों के ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच

(G-वार्ता)

बाजपुर। उत्तराखंड होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं निदेशक डॉ0 जी एल फिरमाल एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ0महेश चंद्र जोशी के आदेशानुसार रा0 प्रा0 वि0 ,धनसारा ,बाजपुर  में आउटरीच होम्योपैथिक शिविर एव योगाभ्यास सत्र ,लाइफ़स्टाइल मोडिफिकेशन अभियान चलाया गया। शिविर में डॉ 0शिखा सम्मल प्रभारी चिकित्सा अधिकारी,आयुष हेल्थ वैलनेस सेंटर, बाजपुर द्वारा परामर्श ,फार्मेसिस्ट वतन कुमार द्वारा होम्योपैथिक औषधियों का निशुल्क वितरण किया गया तथा कुलदीप सिंह एवं शहनाज योगा  अनुदेशक द्वारा योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया।आशा कार्यकर्ती ग्राम धनसारा शमा बी द्वारा डोर टू डोर एनसीडीएस स्क्रीनिंग में सहयोग प्रदान किया गया। 25 लोगों की शुगर एव ब्लड प्रेशर की जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में कुल 132 लाभार्थी रहे ।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़