(G-वार्ता)
बाजपुर। समस्त ग्राम वासियों ने श्मशान घाट के लिए भूमि की मांग को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार से वार्ता करते हुए एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी को संबोधित ज्ञापन शॉप कर भूमि की मांग की। ग्राम सभा हरलालपुर के समस्त ग्राम वासियों ने कहा कई वर्षों से श्मशान घाट की भूमि को लेकर मांग कर रहे हैं किसी की मृत्यु हो जाती है तो 10 से 15 किलोमीटर दूर संस्कार करने के लिए जाना पड़ता है। उन्होंने बताया लगभग 200 हिंदू परिवार यहां पर निवास करते हैं जिन्हें संस्कार करने के लिए काफी कड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इतनी दूर संस्कार करने के लिए वाहन की आवश्यकता होती है जो गरीब आदमी उपलब्ध नहीं करा पाता। समस्त ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत में नदी के किनारे सरकारी भूमि है जिस पर ग्राम के दबंगों का कब्जा है उस भूमि को दबंगों से कब्जा मुक्त कराते हुए जनहित में श्मशान घाट के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर शेर सिंह, राजपाल,कुंवर सिंह,गोपी सिंह,शिव राण,गोपाल सिंह,अर्जुन सिंह,विपिन सिंह,जीत सिंह आदि मौजूद थे।
