(G-वार्ता)
बाजपुर।कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनिल सैन ने कहा मानहानि के मामले में 2 साल की सजा मिलने के अगले ही दिन कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त कर दी गई। उन्होंने कहा सूरत की अदालत के फैसले के 26 घंटे मैं लोकसभा सचिवालय ने केंद्र सरकार की गतिशक्ति योजना सरीखी तेजी दिखाते हुए शुक्रवार को वायनाड से सांसद राहुल गांधी को अयोग्यता को लेकर अधिसूचना जारी कर दी।उन्होंने कहा है कि यह लोकतंत्र की हत्या हो रही है इससे पहले भी कई सांसदों पर क्रिमिनल एक्ट के मुकदमे है अन्य सांसद की भी सदस्यता इससे पहले कभी रद्द नहीं हुई।जिस तरह से केंद्र सरकार के दबाव में चुनाव आयोग तथा लोक सभा सचिवालय काम कर रहा है। चुनाव आयोग एवं लोकसभा सचिवालय निष्पक्षता से काम नहीं कर रहे हैं येह बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है।अनिल सैन ने कहा आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा गया है यह सोची समझी साजिश के तहत इस में राहुल गांधी को फसाया गया है। उन्होंने कहा है सूरत के न्याय मजिस्ट्रेट का हवाला देते हुए लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता को निरस्त करते ही लोकसभा वायनाड से सीट को खाली करते ही चुनाव की अगली डेट घोषणा की तैयारी जोरों पर चल रही है।बड़ी साजिश के तहत कांग्रेस को उलझा कर केंद्र सरकार 2024 का अगला चुनाव भी जीतने का रास्ता साफ कर रही है। यह सरासर लोकतंत्र की हत्या कर रही है।विपक्ष के जो भी एमएलए एवं सांसद केंद्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं उनके खिलाफ सीबीआई तथा ईडी के छापे लगवा कर उनकी आवाज को दफन कर दिया जाता है झूठे मुकदमों में सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो और क्या है देश में केंद्र सरकार एकछत्र राज करना चाहती है अपने सामने किसी को भी बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का एक एक सच्चा सिपाही इस षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब देगा आने वाले समय में केंद्र सरकार को सत्ता से उखाड़ने में कांग्रेस का हर सिपाही जी जान से काम करेगा।
