राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

हल्द्वानी बस स्टैंड से लेकर लेब्डा पुल तक सड़क की दोनों साइड में लगी टाइल्स

(G-वार्ता)

बाजपुर।जिला नैनीताल के रामनगर में जी 20 सम्मेलन को लेकर सरकार द्वारा जिन रोडों से विदेशी के 20 कंट्री के मेहमानों को गुजारना है उन शहरों उन रोडो का सुंदरीकरण बहुत ही तेजी के साथ किया जा रहा है। बाजपुर के एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी काबिले तारीफ है उनकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से बढ़कर जी20 सम्मेलन में सोने वाले कार्यों में अपना बड़ा योगदान दिया।एसडीएम राकेश तिवारी द्वारा बाजपुर शहर केलाखेड़ा-दोराहा-बरहैंनी को विदेशी मेहमानों की नजरों में अति सुंदर दिखाने के लिए काम कर रहे हैं। जिससे राज्य देश का गौरव भी पड़ेगा और मन को कार्य करने की शांति भी मिलेगी।एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी द्वारा लोक निर्माण विभाग विद्युत विभाग नगर पालिका प्रशासन राजस्व विभाग विकासखंड प्रशासन सिंचाई विभाग सहित सभी अधिकारियों ने उनके आदेशों का पालन करते हुए शहर में रात और दिन तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।सभी विभागों ने उनके आदेशों का पालन करते हुए अपना पूर्ण सहयोग दिया है।हल्द्वानी बस स्टैंड से लेकर लेवड़ा पुल तक सड़क की दोनों साइडों से बहुत ही खस्ता हालत थी जिसको प्रेस के माध्यम से एसडीएम राकेश चंद तिवारी को अवगत गया तत्काल प्रभाव से उन्होंने कार्य प्रारंभ करा दिया गया है सड़क की दोनों साइड से टाइल्स लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जिससे लेबड़ा पुल की सुंदरता और भी बढ़ जाएगी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़