(G-वार्ता)
बाजपुर। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने पांच बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बताया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लेबड़ा के पुल से ग्राम विजय रमपुरा निवासी राजकिशोर 20 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न को बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक के साथ घेराबंदी कर दबोच लिया।जिसने पूछताछ में बाइक चोरी करना कबूल करते हुए 4 बाईके अपने घर पर छुपा रखी थी जिन्हें कबाड़ी को बेचने की योजना बना रहा था। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी एसएसआई विक्रम सिंह धामी एसआई देवेंद्र राजपूत एसआई राकेश चंद्र बेलवाल एसआई विजय सिंह कांस्टेबल कृष्णा नेगी राकेश नाथ अनुज त्यागी ने ग्राम विजय रमपुरा में राज किशोर के घर की घेराबंदी कर चारों चोरी की बाइक बरामद कर कोतवाली में लाया गया। उन्होंने बताया यह इसकी बाइक चोरी की पहली घटना है जिसका कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को उप कारागार जेल हल्द्वानी भेजा गया।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
राजकिशोर को चरस के नशे ने बनाया बाइक चोर: कोश्यारी
बाजपुर। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया राजकिशोर को चरस के नशे की लत थी। परिवार द्वारा नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर इसने मोटरसाइकिल चोरी करना शुरू कर दिया।मोटरसाइकिल पुरानी हो जाने के बाद उनके लॉक स्विच ढीले हो जाते हैं जिसमें कोई भी चाबी लगाकर बाइक का लॉक खोल चोरी करके ले जाता था।चोरी की गई बाइकों को कबाड़ी को बेचने के लिए योजना बना रहा था।जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दबोच लिया गया 20 वर्षीय राजकिशोर को नशे की लत ने बाइक चोर बना दिया।
