राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पुलिस ने केशोवाला में स्थानीय किसान नेता के ट्रक को रोकने पर विवाद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया

(G-वार्ता)

बाजपुर। स्थानीय पुलिस द्वारा लोडेड वाहनों की केशो वाला मोड़ पर नो एंट्री कर दी गई है।पुलिस द्वारा स्थानीय वाहन ट्रक विक्रमपुर की तरफ से आ रहे थे पुलिस द्वारा रोक लिए गई जिसको लेकर भाकियू के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा का पुलिस से विवाद हो गया जहां पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही एसएसआई विक्रम सिंह धामी एसआई देवेंद्र सिंह मरनाल ने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करते हुए मामले को शांत कराया।  विगत दिनों शहीद भगत सिंह चौक पर एक महिला की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई थी जिसको लेकर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी द्वारा नो एंट्री में शक्ति कर दी गई। किसान विक्की रंधावा का विक्रमपुर की तरफ से ट्रक आ रहा था।तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रक रोक दिया गया उन्होंने जाने के लिए कहा जिस पर पुलिस नहीं मानी और बहस होने पर विवाद हो गया।एसएसआई विक्रम धामी एसआई देवेंद्र सिंह मनराल ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराते हुए स्थानीय वाहनों को जाने के लिए कहा गया।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़