राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

रूद्रपुर: दूधिया नगर में स्थित सामुदायिक भवन अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग

(G-वार्ता)

  रूद्रपुर। किच्छा रोड दूधिया मन्दिर के निकट वार्ड नं0 13 दूधिया नगर में नगर निगम द्वारा निर्मित सामुंदायिक भवन में दबंगों का कब्जा  हटाकर सामुदायिक भवन को अतिक्रमण मुक्त कर वार्डवासियों को सौंपने हेतु सामाजिक कार्यकर्ता मनीश बावा ने नगर निगम के महापौर एवं नगर आयुक्त  को ज्ञापन सौंपा।

नगर निगम के मेयर एवं नगर आयुक्त को सौपे ज्ञापन में मनीश बाबा ने बताया कि किच्छा रोड दूधिया मन्दिर के निकट वार्ड नं0 13 दूधिया नगर में नगर निगम द्वारा एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया था इस भवन मे वार्डवासी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे है लेकिन कुछ समय पूर्व से सामुंदायिक भवन में दबंगों ने नाजायज कब्जा कर भवन मे दुकानें संचालित की जा रही है जिससे वार्डवासियों को कार्यक्रम करने मे बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

श्री बावा ने कहा कि सामुदायिक भवन मे संचालित दुकानो के सम्बन्ध मे उन्हौने आर0टी0आई के द्वारा नगर निगम रूद्रपुर से सूचना चाही जिस पर नगर निगम द्वारा स्पष्ट कहा गया कि उक्त दुकानों की अनुमति न तो नगर निगम रूद्रपुर द्वारा दी गई है और न ही उक्त दुकानो का किराया नगर निगम रूद्रपुर द्वारा लिया जा रहा है इससे स्पष्ट होता है कि उक्त सरकारी भवन मे दबंगों द्वारा जवरन कब्जा कर किराये पर देकर किराया वसूला जा रहा है। उन्हौने मेयर एवं नगर आयुक्त से तत्काल सामुदायिक भवन को अतिक्रमणमुक्त कराकर वार्डवासियों को सौपने की मांग की है।


Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़