राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

राज्य में सर्किल रेट बढ़ते ही रजिस्ट्री पर लगा ब्रेक:अनिल सैन

(G-वार्ता)

बाजपुर। कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनिल सैन ने कहा राज्य सरकार द्वारा सर्किल रेट बढ़ते ही रजिस्ट्रीपर ब्रेक लग गया। रजिस्ट्री कार्यालय में प्रतिदिन 2ओ से 25 रजिस्ट्री होती थी लेकिन मात्र 10-11रजिस्ट्री हो पा रही है।गरीब लोग मेहनत मजदूरी कर कर अपने बच्चों के लिए प्लॉट खरीद रहे थे सर्किल रेट बढ़ते ही रजिस्ट्री कराना नामुमकिन हो गया है। उन्होंने बताया राज्य सरकार ने उत्तराखंड में जमीनों के सर्किल रेट में 33.6 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी है।पांच फीसदी इलाकों में जहां 200 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई, वहीं 85 फीसदी क्षेत्रों में 50 फीसदी से कम रेट बढ़ाए गए। सर्किल रेट की बढ़ोतरी को लेकर राज्य में आज जनता के बीच आक्रोश पनप रहा है। गरीब व आदमी रजिस्ट्री नहीं करा पाएगा और ना ही आगे से कोई प्लॉट खरीद पाएगा उद्योगपति ही भूमि की खरीद फ्रॉक करेंगे।वही लोग रजिस्ट्री करा पाएंगे मीडियम क्लास एवं गरीब व्यक्ति रजिस्ट्री नहीं करा पाएगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य की जनता के ऊपर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किल रेट बढ़ाकर एक बड़ा बोझ डाल दिया है जिससे राज्य की जनता उभर नहीं पाएगी पहले ही महंगाई बेरोजगारी तथा ऊपर से लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं जैसे तैसे करके अपने बच्चों के लिए छत का इंतजाम कर पाते थे अब छत का इंतजाम करना नामुमकिन हो गया है।राज्य सरकार को पुनः सर्किल रेट पर कटौती करनी चाहिए वरना राज्य की जनता आंदोलन करने के लिए सड़कों पर उतरेगी जिसका खामियाजा आने वाले लोकसभा चुनाव में सरकार को भुगतना पड़ेगा।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़