राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा दो महिलाओं की मौत, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

(G-वार्ता)

बाजपुर। ग्राम महोली जंगल शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को सामने से ट्रैक्टर ट्रॉली वाले ने टक्कर मार दी जिसमें 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक 3 वर्ष का बच्चा सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी एसआई देवेंद्र सिंह ने सीएचसी में पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है।भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार ने मृतकों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।ग्राम सभा टांडा अमीचंद निवासी कौशल्या कौर 52 वर्षीय पत्नी रणजीत सिंह,जसवंत कौर 26वर्षीय पत्नी बलविंदर सिंह, जशनदीप सिंह 3 वर्षीय पुत्र रणजीत सिंह शादी समारोह महोली जंगल में गए थे वहां से बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे ग्राम खम्बारी बन्नाखेड़ा रोड में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी जिसमें दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई बच्चा जशनदीप और बलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है। जैसे ही दोनों महिलाओं का शव पोस्टमार्टम के बाद ग्राम टांडा अमीचंद में पहुंचा ग्राम में कोहराम मच गया शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।टांडा अमीनचंद के ग्राम निवासी कौशल्या एवं जसवंत कौर अंतिम संस्कार में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार न शोक व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया। गमगीन माहौल में दोनों महिलाओं का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान महेश राठौर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित चौहान सतवंत सिंह करमजीत सिंह रितेश शर्मा एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़