(G-वार्ता)
बाजपुर। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक किसान नेता जगतार सिंह बाजवा प्रातः 10:30 बजे से 11:30 बजे तक भगत सिंह की प्रतिमा के समुख हाथ जोड़ो अनशन पर बैठे। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है बाजपुर के 20 गावो की भूमि का निस्तारण सरकार द्वारा नहीं किया गया तो महा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 20 गांवों की भूमि पर बसे परिवार एवं किसानों को उजाड़ने नहीं देंगे भले ही उन्हें अपनी जान की बाजी क्यों न लगानी पड़े पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने बताया फरवरी 2020 में बाजपुर के 20 गांवो की 5838 एकड़ भूमि पर बसे लोगों को उजाड़ने की योजना बनी थी 3 वर्ष होने के बाद भी बाजपुर के 20 गांवो के लोग अपनी ही जमीनों पर अपने ही घरों में बेगानों की तरह रह रहे हैं। उन्होंने कहा वर्तमान नेता प्रतिपक्ष के पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रहते हुए लोगों को उजाड़ने का आदेश तत्कालीन डीएम डॉ नीरज खैरवाल द्वारा किया गया था।नेता प्रतिपक्ष बने हुए लगभग 1 वर्ष हो चुका है लेकिन अभी तक बाजपुर के 20 गांव के हजारों परिवारों के संबंध में नेता प्रतिपक्ष द्वारा ना तो कोई सार्वजनिक बयान दिया गया ना ही विधानसभा में इस विषय को उठाया। इस मौके पर दर्शन लाल गोयल, मुनीश राणा,राजेंद्र बेदी, दीनदयाल सिंह, कुलदीप सिंह, पवन खंसली, दारा दिलेर रंधावा, दीपक शर्मा ,योगेश सैनी, खेम करण सैनी, दिलीप सिंह, सुनील पाठक, जसविंदर सिंह जस्सी ,सतनाम डांगी,विपुल बनोट, आदी मौजूद रहे।
