राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

4 घरों में आग लगी, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, 2 मवेशियों की झुलस कर हुई मौत

(G-वार्ता)

बाजपुर। ग्रामसभा नंदपुर नरका टोपा में सुबह 8:30 बजे अज्ञात कारणों से 4 घरों में आग लग गई जिसमें लाखों रुपए की नगदी सहित खाने-पीने कपड़े बिस्तर आदि सारा सामान जलकर राख हो गया और दो मवेशी झुलस कर उनकी मौके पर मौत हो गई।सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।एनएनटोपा कॉलोनी निवासी अय्युव पुत्र जलालुद्दीन,याकूब पुत्र जलालुद्दीन,अर्जीना पत्नी पप्पू 

रुखसाना पत्नी जलालुद्दीन के घरों में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी जिसमें नगदी खाने-पीने का सारा सामान कपड़े लगते विश्वास जलकर लाखों रुपए का सामान खाक हो गया।आग में एक मवेशी है उसका एक नवारा झुलस गया जिस की मौके पर ही मौत हो गई।फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग की घटना की सूचना तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट हल्का लेखपाल को दे दी गई है। प्रमुख समाजसेवी कलीम ने उनके खाने-पीने रहने की वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए उन्हें अधिक मुआवजा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़