राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

केंद्र सरकार देश में नफरत फैलाने का कर रही कार्य:यशपाल आर्य

(G-वार्ता)

बाजपुर। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस से सैकड़ों कांग्रेसियों के साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में निकालते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर फूल मालाएं पहनाकर उन्हें नमन कर यात्रा का समापन राम भवन धर्मशाला में हुआ। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है हमारे द्वारा देश को जोड़ने का काम किया जा रहा है मोहब्बत का पैगाम लेकर इस यात्रा को निकाला जा रहा है इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा पेपर लीक सहित अन्य घटनाओं एवं बेरोजगार संगठन के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए उन पर लाठियां भांजी गई उनका उत्पीड़न किया गया उनकी आवाज को दबाया गया जिसको लेकर मेरे द्वारा विधानसभा सत्र में बेरोजगार संगठन का मुद्दा उठाया जाएगा।उन्होंने कहा है राज्य सरकार बेरोजगारों की आवाज का दमन कर रही है उन्हें नौकरी देने की जगह उन पर लाठियां बरसाई जाती है इसके साथ ही उन्होंने कहा है सरकार द्वारा सर्किल रेट लगातार बढ़ोतरी की जा रही है महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी है केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनता के हित में काम नहीं किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा अपने चाहितो को देश को लूटने दिया जा रहा है उनके खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है सरकार उनके नाम का जिक्र भी नहीं करती है अन्यथा अन्य लोगो केंद्र के खिलाफ आवाज उठाते हैं उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा रही है कोई भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसकी आवाज को दबाते हुए सीबीआई ईडी जांच बिठा दी जाती है। 

सच्चाई की आवाज को उठाने वालों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाता है सरकार चाहती है कि हमारा विरोध करने वाला देश में कोई ना रहे केंद्र सरकार अपना राज चलाना चाहती है देश को सरकार ने बर्बादी की ओर धकेल दिया है देश को बचाने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई थी उसके बाद हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आगाज शुरू हुआ है जिससे देश से नफरत को मिटा कर प्यार मोहब्बत लोगों के दिलों में भरा जाए और देश को बचाया जा सके। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी अजय कुमार लल्लू नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते,हरमिंदर सिंह लाडी,हामिद अली,पवन शर्मा,कदीर अहमद,सत्यवान गर्ग,राजकुमार, बब्बू सैफी,राजा महिपाल सिंह यादव,डीके जोशी,निसार अहमद, वरुण कपूर,रेशम यादव,नितिन बिष्ट, अभिषेक तिवारी,बलवीर सिंह कालू, इंद्रपाल सिंह राणा,यासीन अली, प्रवेव शेख,आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़