(G-वार्ता)
बाजपुर। काशीपुर जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलकार सिंह ने उत्तराखंड किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा किसान मोर्चा की जिला प्रभारी गुरबख्श सिंह बग्गा सहमति पर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। जिसमें केलाखेड़ा मंडल के किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव सिंह बड़ैच को नियुक्त किया गया है। नवयुग किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बलदेव सिंह बड़ेच ने कहा पार्टी हाईकमान द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उससे कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाऊंगा किसानों की आवाज को बुलंद करूंगा किसानों की जो भी समस्या होगी उसका निस्तारण करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा किसानों के हितों के लिए हमेशा कार्यत रहूंगा।इस दौरान विकास गुप्ता,बिट्टू चौहान,महेंद्र कालरा, हेमचंद आशीष ठाकुर,गुरप्रीत सिंह सरपंच,शिवम दिवाकर सहित ने शुभकामनाएं दी।ल
