(G-वार्ता)
बाजपुर। श्री बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के समर्थन में बाजपुर में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के बैनर तले विशाल ध्वज यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा बाजपुर श्री बालाजी महाराज व जय श्री राम के जयकारों से गूँज उठा। विशाल ध्वज यात्रा अनाज मंडी स्थित श्री हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण करते हुए श्री रामलीला मैदान पहुँची। जहाँ पर सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में संकटमोचन श्री बालाजी घाटा बांकेनगर, श्री बालाजी घाटा संजय काॅलोनी, तीन मंदिर, शिव मंदिर जूना अखाड़ा सहित 11 संतों को घोड़े पर सवार कर सम्मिलित किया गया। संतों को तलवार व श्रीमद् भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री दक्षिणेश्वरी काली माता मंदिर के महंत विकास पंवार, विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस, काशीपुर के युवा समाजसेवी गगन काम्बोज, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, भाजपा जिला मंत्री विकास गुप्ता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिट्टू चैहान, नामित सभासद विमल शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री गंगाराम सूरी ‘गोल्डी’, भाजपा मण्डल मंत्री हेम काण्डपाल, अमित चैहान, अनन्त जैन, हरी सिंह यादव, तनिकेत पासी, पं. अरूण कालिया, मयंक शर्मा, कमलेश कुमार, सोनू श्रीवास्तव, गौरव शर्मा, संजीव चैहान, डाॅ. दीपक गुप्ता, पवन पाण्डेय, कुलदीप सैनी, रवि सरना, हर्ष गुप्ता, राकेश मौर्य, देवेश प्रताप सिंह, अनुज तिवारी, शुभम पाण्डेय, देवेन्द्र राय, पप्पू कोहली, रोहित बंसल, पारस शर्मा, लौकिक कौशिक, शशिकांत कौशिक, राकेश गुप्ता, राधे सैनी, महेश राठौर, उत्तराखण्ड महिला संघ की प्रदेशाध्यक्ष अनीता शर्मा, कुसुम सैनी, तानिया भटनागर, निशा चैहान, लता गोयल, प्रियंका दिवाकर आदि थे।
