(G-वार्ता)
बाजपुर। भाकियू के दर्जनों आक्रोशित किसानों ने गन्ने के भुगतान को लेकर गन्ना समिति सचिव के ऑफिस मैं तालाबंदी कर धरने पर ही बैठ गए जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया।भाकियू किसान नेता अजीत प्रताप रंधावा ने बताया किसानों के गन्ना भुगतान भुगतान को लेकर सचिव से वार्ता की गई जिस पर अभी तक किसानों का गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है जबकि प्रधान प्रबंधक हरवीर सिंह द्वारा कहा गया था कि किसानों का भुगतान शीघ्र ही किया जाएगा पैसा आ गया है और सभी के खाते में ट्रांसफर किया।गन्ना सचिव द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया गया जिसको लेकर गन्ना समिति सचिव के कक्ष में तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। शुगर फैक्ट्री के प्रधान प्रबंधक हरवीर सिंह ने आकर किसानों से वार्ता कर मामले को शांत कराया किसानों को आश्वासन दिया कि सभी के खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
