(G-वार्ता)
बाजपुर। ग्राम मुड़िया कला खेड़ा में घर के मेन गेट पर लगे था घर की छोटी खिड़की से अंदर घुसकर सीढ़ी लगाकर अज्ञात चोर घर से सोने चांदी के आभूषण एवं 2 लाख10 हजार की नकदी लगभग 5 लाख की चोरी अज्ञात चोर करके फरार हो गए। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया अज्ञात चोरों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं शीघ्र ही चोरी की घटना से पर्दाफाश किया जाएगा। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर माल बरामद करते अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।ग्राम मुंडिया कला खेड़ा निवासी नाजिम पुत्र रफीक ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया 29 जनवरी को घर पर कोई नहीं था सब लोग दादी के दफन में गए हुए थे। जब घर आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था ताले टूटे पड़े थे छोटी खिड़की से घर के अंदर घुसकर सीढ़ी लगाकर चोरो जिसमें 5 तोले सोना लगभग ढाई लाख रुपए कीमत का तथा 60 तोले चांदी 2 लाख 10 हजार की नगदी सहित जमीन की रजिस्ट्री व अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
