बाजपुर। अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग को लेकर कांग्रेस के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सैन के नेतृत्व में बेरिया तिराए पर भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए जमकर हंगामा किया।कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सैन ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा अंकिता भंडारी के हत्यारों को बचाने के लिए जांच में लीपापोती की जा रही है यहां तक की हत्या से जुड़े होने के सबूतों को भी मिटा दिया गया।भाजपा सरकार हत्यारों को बचाने का प्रयास कर रही है जबकि हत्यारों ने प्लानिंग के साथ अंकिता भंडारी की हत्या का षड्यंत्र रच कर घटना को अंजाम दिया। सरकार द्वारा हत्यारों को बचाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं यहां तक कि अंकिता भंडारी के हत्या से जुड़े सभी सबूतों को पहले ही मिटा दिया गया। सरकार द्वारा परिवार वालों को संवेदना व्यक्त करते हुए 25 लाख का आर्थिक सहायता का चेक शॉप पर इस मामले को ठंडे बस्ते में डालने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उत्तराखंड की जनता अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग कर रही है।इस मौके पर बब्बू सैफी,तनवीर खा,ललित मोहन,मुस्तकीम अली,शेर सिंह,नन्हे अली,बलदेव सिंह,अमरजीत सिंह, रईस अहमद,रेशम यादव,ओमप्रकाश सतीश सैनी,करन सिंह,हरिओम आदि मौजूद थे।
G-वार्ता)
