राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

शहर की फिजां भयमुक्त बनी रहे कानून ना ले हाथों में



(G-वार्ता)

काशीपुर। ऑल इंडिया करप्शन के उत्तराखंड राज्य के चीफ डायरेक्टर प्रीतपाल बक्शी ने काशीपुर शहर में हुए भाजपा के पार्षद व उसके अन्य साथियों द्वारा किये गए दारू पीकर हुड़दंग की घोर निंदा की है । बक्शी ने कहा कि शहर के पूर्व विधायक व वर्तमान विधायक चीमा ने शहर को गुंडागर्दी से निजात दिलवाकर शहर वासियों का दिल जीता है और शहर को भयमुक्त वातावरण दिया है और उनका यह कार्य सदा सराहनीय रहेगा । वही पूर्व में हुए भाजपा पार्षद व अन्य साथियों ने शराब के नशे में हुड़दंग करते हुए कानून के हाथों में लेकर जो कृत्य किया है वह अपराध की श्रेणी में आता है ।जबकि भाजपा के नेताओ ने राजनीति रंग देते हुए हुड़दंग कर रहे पार्षद व उनके साथियों का सरेआम पुलिस के कार्यलय पर धरना प्रदर्शन कर आने वाले समय मे अपराध को बढ़ावे देना का कार्य किया है। नशे के हुड़दंग करने वाले नेताओं की इस तरह से दी गई शह पर खुलेआम अपराध करेंगे और शहर की फिजा में अपराध फैलेगा। जिस तरह से प्रदर्शन कर कर नेताओ ने पुलिस का मनोबल   गिराने की कोशिश की है उससेअपराधियों का हौसला बढेगा और शहर में अपराध। बक्शी ने कहा कि शासन व प्रशासन को चाहिए उच्च स्तरीय अधिकारियों से जांच करवाकर इस प्रकरण में निष्पक्ष रूप से कानून कार्यवाही करें ।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़