राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

नकली सीमेंट बनानी वाली कम्पनी पर पड़ा छापा, एक गिरफ्तार



(G-वार्ता)

 बाजपुर। उधमसिंहनगर पुलिस ने अल्ट्राटेक का नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत सरका गांव में अमीर अहमद नामक व्यक्ति के सड़क किनारे एकान्त पर बने गोदाम में छापेमारी की गई तो मौके पर चार व्यक्ति अल्ट्राटेक सीमेन्ट के एक्सपायर्ड जमे हुये कट्टो को विभिन्न उपकरणों की मदद से पीसकर प्रतिरुपित अल्ट्राटेक सीमेन्ट की छाप वाले सील्ड कट्टो में कीप की सहायता से भरकर दुवारा उपयोग करने के लिए तैयार करते पकडे गए। मौके पर एक वाहन टाटा 407 जिसमें इनके द्वारा इन तैयार किये गये कट्टो को भरा जा रहा था। मौके पर 210 कट्टे एक्सपायर्ड, 185 तैयार और 218 कट्टे खाली अल्ट्राटेक सीमेन्ट के बरामद हुये। मौके पर पकडे गये व्यक्ति अरविन्द पाल पुत्र पूरन सिंह निवासी नारायणपुर दोहरिया थाना गदरपुर, विनोद पुत्र लेखराज सिंह व अमर सिंह पुत्र बाबू राम निवासी बरीराई थाना गदरपुर ( उ0सि0न0) इसके आलावा वाहन चालक इकबाल पुत्र बहादूर शाह निवासी मोतियापुर थाना गदरपुर से पूछताछ मे अरविन्द ने बताया कि हम यहा पर एक्सपायर्ड सीमेन्ट को पीसकर पुनः उपयोग हेतु इन कट्टो मे भरकर इस्लाम पुत्र जुम्मा पता हकीमगंज, स्वार, जिला रामपुर नाम के आदमी को बेचते है। यह वाहन व चालक इकबाल सीमेन्ट लेने आया था। बताया की यह काम फरीद पुत्र निसार अहमद निवासी परमानन्दपुर थाना आईटीआई के साथ मिलकर करते है यह खाली कट्टे व सीमेन्ट हमे लाकर देता है। उसके बाद अरविन्द को साथ लेकर फरीद के घर पहुचे तो फरीद के घर से 600 खाली कट्टे अल्ट्राटेक सीमेन्ट के बरामद हुये है। फरीद द्वारा यह खाली कट्टे आरिफ निवासी कैमरी बिलासपुर उत्तर प्रदेश से खरीदकर लाना बताया है। इस्लाम उपरोक्त को इसके घर से पूछताक्ष हेतु लाया गया है। उपरोक्त प्रकरण में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़