(G-वार्ता)
बाजपुर। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ० नरेंद्र खत्री द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम संचालन डलविंदर कौर द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ० प्रीती रस्तौगी कार्यक्रम प्रभारी नानू उप्रेती वरिष्ठ अध्यापिका रागिनी शर्मा,अनीता राठौड़ ,श्वेता गुप्ता आदि समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।
