राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सिरफिरा आशिक गिरफ्तार, युवती को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप



(G-वार्ता)

 रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के गाबा चौक से पुलिस ने एक सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक युवती को झारखंड में हुए अंकिता कांड की तरह वह उसका भी हसर कर देगा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में युवती ने बताया की वह गदरपुर थाना क्षेत्र में अपने भाई के साथ रहती है। माता पिता के निधन के बाद वह दोनो अकेले रहते है। एक वर्ष पूर्व भाई द्वारा घर में सीसीटीवी कैमरे स्टाल किए गए। इस दौरान केमरो को स्टाल करने आए युवक ने घर के स्टाल कैमरो को अपने मोबाइल पर भी ऑन लाइन कर दिया। इस दौरान उसने अपना नाम राजकुमार बताया। जिसके बाद दोनो के बीच पहचान बड़ी तो बातचीत बढ़ने लगी और वह उसके घर आने जाने लगा। इस दौरान उसके द्वारा उससे शादी का भी प्रस्ताव भी रखा गया। तभी पीड़िता को पता चला की युवक का नाम शाहरुख है और वह कई लोगो को इस तरह फसा कर धोखा दे चूका है। जिसके बाद उसने आरोपी से बातचीत करना बंद कर दिया। पिछले दो माह से आरोपी युवक उसे मानसिक रूप से परेशान कर उसके साथ अभद्रता कर रहा है। साथ ही ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। युवक धमकी दे रहा है कि यदि उसकी बात नही मानी तो जैसे झारखण्ड में अंकिता के साथ हुआ वही हाल तेरे साथ भी होगा और वह प्रार्थीनी को पेट्रोल डाल कर जिन्दा जला देने की बात कह रहा है।  7 सितंबर को उसने पीड़िता को  मिलने के लिए बुला रहा था और धमकी दे रहा था कि यदि वह 9 बजे गावा चौक रूद्रपुर पर नहीं आयी तो वह घर आकर उसकी हत्या कर देगा। जब वह गावा चौक रूद्रपुर में आयी तो शाहरूख ने उसके साथ अश्लील ढंग से वार्ता करते हुए छेडछाड की और जबरन उसके साथ चलने का दबाव बनाने लगा । शोर मचाने पर कुछ राहगीर वहाँ एकत्र हो गये तथा प्रार्थीनी किसी तरह उक्त युवक से बच कर वहाँ से भाग आयी। अब पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़