राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

शिव मंदिर रामलीला में राम बनवास तथा दशरथ मरण तक की लीला का मंचन, मुख्य अतिथि शालू किन्नर को किया सम्मानित

(G-वार्ता)

गदरपुर। श्री शिव मंदिर रामलीला में मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम का 14 वर्ष के लिए वन गमन तथा दशरथ मरण तक की लीला का कलाकारों द्वारा सुंदर मंचन किया गया श्री राम की भूमिका में शुभम  गगनेजा,लक्ष्मण यश कालड़ा, माता सीता की भूमिका में वंश गुप्ता द्वारा सुंदर किरदार निभाते हुए दर्शकों की तालियां बटोरी वही दशरथ अक्षित बेहड़ कैकेई प्रियांशु गुप्ता, कोशल्या कुणाल कश्यप तथा रावण की जोरदार भूमिका में मिक्की भगत सामने आ रहे हैं वही मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे समाजसेवी ग़दरपुर क्षेत्र की शान शालू किन्नर,सहयोगी करिश्मा किन्नर तथा चाहत का रामलीला कमेटी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया वही गुरु मां इंटरप्राइजेज के एमडी बल्देव धीगड़ा का भी रामलीला कमेटी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया  एक मौके पर शिव मंदिर रामलीला कमेटी अध्यक्ष अनिल गुंबर,पूर्व अध्यक्ष जयकिशन अरोरा,वेद भगत, राजेंद्र कुमार बेहड़, सतीश अछडेजा, पंकज सेतिया, सुनील जैन, राम अवतार गुप्ता, रविन्द्र चावला, अमरीक बठला, मुकेश चावला, परवीन भगत, केवल अरोरा, संदीप बत्रा, नवीन सुखीजा, मिक्की भगत, रिंकू शर्मा आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़