राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

नगर निगम के वार्ड तीन के वासियों का जीना हुआ बेहाल बारिश ने कर दिया बुरा हाल

(G-वार्ता)

काशीपुर-सूबेदार मेजर विक्रम सिंह पूर्व अध्यक्ष सेनानी एकता समिति के सदस्यों ने बताया कि वार्ड no 3 जसपुर खुर्द रुद्राक्ष गार्डन के पास आशीष वाटिका वाली गली के लोगों का जीना दूभर हो चुका है। आये दिन बरसात का पानी गली में भर जाता है। आज तड़के बारिश होने से पानी घरों में घुसने लगा। जिससे गली की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। वहां उपस्थित महिलाओं ने बताया की कि पीछे से नाले का पानी व चारों तरफ से गली का पानी इसी गली में आता है। अन्य गलियों का पानी की निकासी भी इसी तरफ से है जिस कारण बच्चों व महिलाओ का निकलना मुश्किल रहता है। कई बार स्कूटी आदि फिसलने से घटनाएं भी हो चुकी है। गली के निवासी खुराना जी ने बताया कि सड़क बनाने व पानी की उचित निकासी हेतु मेयर श्री मति उषा चौधरी जी व पार्षद अनिल कुमार जी को कई बार अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने ये भी बताया कि लगभग चार साल से नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन मामले की सुनवाई नही हो रही। हर बार फण्ड या टेंडर का हवाला देकर मामले को टाल दिया जाता है।

इस अवसर पर पार्षद अनिल कुमार,सूबेदार मेजर विक्रम सिंह,  भावना, कैप्टेन महिपाल सिंह, काव्या अग्रवाल, नीतू कुमारी, रविन्द्र कुमार, चंद्र मोहन खुराना, विजय सिंह, सचिन अग्रवाल, जसवीर कौर आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़