(G-वार्ता)
रुद्रपुर। कुमायूॅ युवा प्रेस क्लब के सदस्य सिमरप्रीत सिंह नारंग का जन्मदिन प्रेस क्लब के अध्यक्ष शौरभ गंगवार के ऑफिस पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। समाज सेवियों सहित पत्रकारों के द्वारा फोन, व्हाट्सएप, फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
बधाइयों का अंबार देखकर सिमरप्रीत सिंह नारंग ने सभी समाज सेवियों, पत्रकार साथी एवं अपने सभी मित्रों को धन्यवाद प्रेषित किया। इस दौरान कुमायूॅ युवा प्रेस क्लब के कमल श्रीवास्तव, गुरबाज सिंह, सौरभ गंगवार, हरविंदर खालसा, अमन सिंह, ललित राठौर, अशोक सागर, मनीष ग्रोवर, आशु अहमद, गोपाल भारती, आशु अहमद, नरेंद्र राठौर, गोपाल गौतम, शिबोदूती मण्डल समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे।


