(G-वार्ता)
बाजपुर।एडीएम ललित मोहन मिश्रा द्वारा एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण के दौरान आर के कार्यालय में आरके ऑफिस में दाखिला खारिज की फाइल ना मिलने एवं संग्रह अमीन ऑफिस में अमीनो के द्वारा लगान एवं कर्ज वसूली की रसीदें रिसीव न कराने पर फटकार लगाई।एडीएम ललित मोहन मिश्रा ने बताया निरीक्षण किया गया हैं जिसमें आरके के ऑफिस में दाखिला खारिज की फाइल ना एवं संग्रह अमीन द्वारा किसानों को लगान व कर्ज वसूली की रसीदें नहीं दी जा रही है और ना ही आधार कार्ड के साथ रिसीव कराई जा रही है। यह गंभीर विषय है इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं रशीद रिसीव कराई जाएं वरना कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।पीएम किसान खाते का 10,000 का लक्ष्य क्लियर करने का था जिसमें 8830 पीएम किसान खाते का डाटा 2 दिन में क्लियर कर दिया गया है।किसान अभिलेख एवं चुनाव निर्वाचन पेंडिंग है इन्हें भी क्लियर करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को खतौनी देने एवं किसानों को कोई परेशानी न हो सके तत्काल उसका निस्तारण किया जाए किसानों की धान की फसल अक्टूबर में आ जाएगी धान तोल केंद्रों पर किसी प्रकार की किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।तहसील का कामकाज तेजी से किया जाए और इसके साथ ही उन्होंने लेबडा नदी पर किए गए अतिक्रमण से मुक्त कराओ उसकी सफाई कराओ बाढ़ का पानी आ जाता है सड़क पर यातायात बंद हो जाता है पानी निकासी की व्यवस्था के लिए साइडों में नाले का निर्माण कराओ।इस मौके पर एसडीएम राकेश चंद तिवारी तहसीलदार युसूफ अली आरके चंद्रपाल सिंह नवाब नाजिर मोहम्मद उमर कानूनगो धन सिंह लेखपाल सहित मौजूद रहे।
