राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

राजेश कुमार ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया

(G-वार्ता)

बाजपुर। भाजपा प्रवक्ता राजेश कुमार ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर तहसीलदार को फोन कर सूचना दी गई जिनके घरों में पानी घुसा है और किसानों को नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिए जाने को कहा गया।

विधानसभा क्षेत्र में रात भर भारी बरसात के कारण केशव नगर में भारी जलभराव एवं बरहैनी जबरान झारखंडी राजीव कॉलोनी चकरपुर में कई घरों में पानी भर गया मडई हटटू में जनजाति समाज के कई घरों में पानी भर जाने के कारण काफी नुकसान हुआ एवं शिवपुरी कॉलोनी में पानी भर गया संबंधित क्षेत्रों के लेखपालों से वार्ता कर मोका मुआयना कर तत्काल अहतुक धनराशि तहसीलदार युसूफ अली को जारी करने को कहा एवं क्षेत्र में भी किसान बंधुओं की फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़