(G-वार्ता)
बाजपुर। खतौनी के ऑफिस में लगी खतौनी लेने वाले किसानों की भीड़ भाकियू के कुमाऊं प्रभारी विक्की रंधावा में तहसीलदार से वार्ता करने पर खतौनी ऑपरेटर को फोन करके किसानों को खतौनी देने के लिए कहा जिसमें दोनों में बहस हो गई किसानों ने एकत्र होकर जमकर हंगामा काटा।पीएम के खातों का कार्य बताकर खतौनी देने से इंकार कर दिया था तहसीलदार युसूफ अली ने आकर मामले को शांत कराते हुए जरूरतमंद किसानों को तुरंत खतौनी या उपलब्ध कराई गई।भाकियू कुमाऊं मंडल प्रभारी विक्की रंधावा ने कहा किसानों की धान की फसल फसल आ गई है किसान एस एम आई ऑफिस में खतौनी लगाकर किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।साथ में ही कई लोगों को जमानते भी करानी है और अन्य कार्यों में खतौनी लगानी है यहां पर खतौनी ऑपरेटर द्वारा खतौनी नहीं दी जा रही थी।जिससे किसान परेशान हो रहे थे जिसको लेकर तहसीलदार को फोन किया गया तहसीलदार ने कहा कि खतौनी मिल जाएगी उसके बावजूद भी ऑपरेटर खतौनी नहीं दे रहा था और बहस कर रहा था जिसको लेकर हंगामा हुआ।तहसीलदार युसूफ अली ने आकर मामले को शांत कराते हुए सभी मौजूद खड़े किसानों को खतौनी उपलब्ध कराएं। इस मौके पर विजेंद्र डोगरा,मनदीप सिंह नरवाल,हरजिंदर सिंह,रमेश पाल,प्रदीप सिंह,गुरमीत सिंह,सावित्री देवी,राजेंद्र कुमार,आदि मौजूद थे।
