(G-वार्ता)
बाजपुर। विकास खण्ड सभागार में प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र उधमसिंहनगर द्वारा स्वय सहायता समूह के 60 महिलाओं को एनआरएलएम के अन्तर्गत 02 दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता राजेश कुमार एस,सी पन्त खण्ड विकास अधिकारी कुन्दन सिंह बिष्ट सहा ख,वि,अ,ललित सिंह ग्वाल सहा वि,अ,पं,और मिथलेस राणा सीनीयर सीआरपी तथा प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र उधमसिहनगर से भुवन चन्द्र बतौर प्रशिक्षक के रूप में सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बखुबी रूप से प्रशिक्षण दिया गया। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता राजेश कुमार ने महिला सशस्तीकरण के बारे में भी प्रकाश डालते हुए आवश्यक जानकारी दी गयी एवं समूह की बचत राशि से तथा बैंक ऋण राशि से आजिविका बडानें हेतु उचित प्रबन्धन करते हुये आवश्यक प्रयास करेंगें।खण्ड विकास अधिकारी द्वारा एनआरएलएम के अन्तर्गत महिला सशक्तीकरण एवं आजिविका बडानें हेतु समूह के सभी सदस्यों से प्रत्येक साप्ताहिक बचत करने एवं रिवालिंग फन्ड तथा सी,सी,एल आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।
