(G-वार्ता)
बाजपुर। ग्राम मुड़िया मनी निवासी मीनाक्षी शर्मा 40 वर्षीय पत्नी सुरेंद्र पाल शर्मा दूध की डेरी में बेसमेंट में किसी कार्य से गई थी वहां पर करंट की चपेट में आ गई जिन्हें गंभीर हालत में सीएचसी में लाया गया चिकित्सकों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। एसआई भगवान गिरी गोस्वामी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया।मृतक के तीन बच्चे हैं जिसमें 2 वेटी और एक 17 वर्ष का पुत्र है। मोहल्ला सुभाष नगर में गुरुकृपा दूध की डेरी है जिसके हाफ़ बेसमेंट में किसी कार्य से गई थी जहां पर अज्ञात कारणों से करंट की चपेट में आ जाने के कारण बेहोश पड़ी थी पड़ोस में रहने वाले अकरम नाम के युवक ने 10:30 बजे उसे उठाकर सीएससी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
