(G-वार्ता)
गदरपुर। संकुल सकैनिया में विभागीय खेल संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता श्री भास्करानंद पांडे खंड /उप शिक्षा अधिकारी महोदय गदरपुर के निर्देशन मे राजकीय इंटर कॉलेज सकैनिया में प्राथमिक अंडर 11 ,जूनियर अंडर 14 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान संजय सिंह,प्रभारी समन्वयक मनोहर लाल, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सकैनिया सुरेश कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया । खेलों में 17 राजकीय 07 मान्यता प्राप्त विद्यालय के बच्चों ने खेलों में प्रतिभाग किया ।
बालिका प्राथमिक वर्ग 50 मीटर दौड़ मैं अंजलि राजकीय प्राथमिक विद्यालय सकैनिया प्रथम, 100 मीटर दौड़ अन्नू श्री हरगोविंद अल्पसंख्यक विद्यालय प्रथम, 200 मीटर दौड़ अंजलि राजकीय प्राथमिक विद्यालय सकैनिया प्रथम, 400 मीटर दौड़ आरुषि राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
जूनियर वर्ग अंडर 14 बालिका 100मीटर दौड़ असीमा यूनिक पब्लिक स्कूल प्रथम, 200मीटर दौड़ कामिनी रा0पूर्व मा0 विद्यालय सुभाषनगर प्रथम,400 मीटर दौड़ सुहानी सनराइज पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
बालक जूनियर वर्ग कबडडी विजेता टीम यूनिक पब्लिक स्कूल सकैनिया उपविजेता टीम मदर लाजवंती खेड़ा जू0हा0 स्कूल सकैनिया रहे इस मौके पर लता सैनी व्यायाम शिक्षिका, रुक्मणी सजवाण,पुष्पा टम्टा, रमा छाबड़ा, बबीता रानी,दीपा त्यागी,पूनम खेड़ा, सचिन कालरा,सुरेश चंद, राजेन्द्र सिंह, मंगू सिंह, राम अवतार, अध्यकान्त अग्रवाल, राकेश कुमार,अमीर आजम,रामानन्द कुमार,भूपेंदर सिंह, इन्द्र सिंह, चरणजीत सिंह,ब्रजपाल,जफरुद्दीन, इस्माइल,आदि सहित शिक्षक गण एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। समस्त कार्यक्रम मनोहर लाल प्रभारी सी आर सी सकैनिया की देखरेख में हुए ।

