राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

दिनदहाड़े होमगार्ड के प्लाटून कमांडर पर जानलेवा हमला, पुलिस थाने से मात्र 50 मीटर दूरी पर हुई घटना, पुलिस बनाती रही समझौते का दबाव

 


 उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज, मौके से पकड़े गए एक हमलावर को पुलिस ने छोड़ दिया था

(G-वार्ता)

गदरपुर। उत्तराखण्ड के जिला ऊधम सिंह नगर के थाना क्षेत्र गदरपुर शहर में दिनदहाड़े ड्यूटी  पूरी कर घर जा रहे ए पी सी होमगार्ड निर्मल सिंह को अकेला देख घेराबंदी कर उत्तर प्रदेश के बिलासपुर से आए दो गुंडों  द्वारा गूलरभोज रोड पर सरेआम हमला कर दिया हमला करने के दौरान हमलावरों ने होमगार्ड निर्मल सिंह की सिर की पगड़ी तक उतार दी सिर पर भी गंभीर चोटे आई है जिससे होमगार्ड निर्मल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया व आस पास के कुछ व्यापारियों  द्वारा बमुश्किल हमलवारों से छुड़ाया गया आस पास के लोगों ने बताया कि  हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि वह बार बार हमला करने पर उतारू हो रहे थे घटना से  व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया  हमलावरों द्वारा  होमगार्ड निर्मल सिंह एवं पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है जिस पर पीड़ित होमगार्ड निर्मल सिंह द्वारा पुलिस को फ़ोन पर सूचना दी गई लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक एक हमलावर मौका पाकर भागने में कामयाब रहा जबकि  एक हमलावर को पुलिस घटनास्थल से पकड़ कर थाने ले आई व हवालात में बंद कर दिया जिसके बाद देर शाम को पीड़ित निर्मल सिंह ने थाने पहुंच कर तहरीर देकर हमलावरों पर कार्यवाही की मांग की पीड़ित निर्मल सिंह ने आरोप लगाया है कि

 थानाध्यक्ष गदरपुर द्वारा इतनी बड़ी घटना के होने पर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया व पीड़ित पक्ष पर समझौता करने का दबाव बनाया गया 



जिस पर पीड़ित पक्ष ने समझौता करने से साफ इनकार कर दिया व हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही  की मांग की गई जिस पर घटना के 3 दिन बीत जाने पर भी गदरपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया व घटना के दिन जिस एक हमलावर को हवालात में बंद किया था उसे भी पीड़ित पक्ष को बिना जानकारी दिए हमलावर को छोड़ दिया गया इससे गदरपुर थाना पुलिस  की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं 

जहां एक ओर उत्तराखंड राज्य के पुलिस महानिदेशक श्रीमान अशोक कुमार जी अपराधियों के लिए सख्त नजर आ रहे हैं व राज्य के पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तरह-तरह के अभियान चलाये जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर भरे बाजार में हमलावरों द्वारा होमगार्ड पर जानलेवा हमला होने पर भी गदरपुर थाना पुलिस द्वारा हमलावरों पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई  पीड़ित होमगार्ड निर्मल सिंह को गदरपुर अस्पताल भर्ती कराया जिसमें मेडिकल कराते हुए डॉक्टरों ने गंभीर चोटे होने पर रुद्रपुर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया उसके बावजूद भी गदरपुर पुलिस द्वारा पीड़ित की मदद करने के बजाय हमलावरों को बचाने का प्रयास किया गया

ऐसे पुलिस कर्मियों की लापरवाही से ही उत्तराखंड राज्य में आए दिन अपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं गदरपुर पुलिस द्वारा लापरवाही होते देख पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक अपराध रुद्रपुर उधम सिंह नगर से मिल घटना की जानकारी दी जिस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल  गदरपुर थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए उसके बावजूद थानाध्यक्ष द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया जबकि पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद उधम सिंह नगर द्वारा थानाध्यक्ष को घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख हमलावरों पर मुकदमा कर कार्रवाई के निर्देश दिए कल पुलिस द्वारा थाना बिलासपुर जिला रामपुर यूपी के ग्राम बरखेड़ा निवासी मनोहर सिंह और युवराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, वही पीड़ित परिवार में पुलिस के प्रति भी रोष बना हुआ है कि अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी भी या नहीं !।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़