राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

शिव पार्वती रामलीला में श्री राम विवाह, कैकेई का कोप भवन का मंचन



(G-वार्ता)
गदरपुर। श्री शिव पार्वती रामलीला आवास विकास कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला प्रागंण में भगवान राम और सीता की शादी के साथ देवताओं ने चारों भाइयों राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन पर इस दौरान फूलों की बरसात की, पूरे विधि-विधान के साथ इस वैवाहिक कार्यक्रम को देखने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग आए। इस मनमोहक दृश्य को कैमरों में कैद करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
प्रथम वर्ष आयोजित शिव पार्वती रामलीला में राम सीता विवाह का दृश्य कुछ अलग ही अंदाज में दिखाई दिया, रामलीला कमेटी द्वारा राम सीता विवाह में जयमाला कार्यक्रम के लिये मशीन पर चढ़कर जो फूलो की तरह आकर्षित करने वाली रही उस पर राम सीता की जयमाला के साथ भरत-मांडवी, लक्ष्मण-उर्मिला व शत्रुघन-श्रुति की जयमाला करायी गई। इस दौरान प्रसन्न होकर फूलों की बारिश व आतिशबाजी भी की गई।
मंच पर जैसे ही भगवान राम और सीता शादी के मंडप में आए मंत्रोचारण से पांडाल गूंज उठा। इस दौरान आसमान से देवता भी प्रसन्न होकर फूलों की बारिश कर रहे थे।
भगवान राम-सीता, भरत-मांडवी, लक्ष्मण-उर्मिला व शत्रुघन-श्रुति का रूप महिलाओं और युवतियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। रामलीला में भगवान राम की शादी की लीला देखने के लिए आए लोगों की उत्सुकता कम नहीं हुई। शादी के गीतों के बीच पूरे विधिविधान से भगवान राम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ। पुत्रियों की विदाई के समय पिता जनक भावुक होकर रो पड़े। रामलीला के इस दृश्य के आकर्षण को लोगों ने काफी प्रंसद किया। इसके अलावा दीपक बेहड़ दशरथ के रूप में कैकेई के साथ प्रणय गीतों का सुंदर मंचन करते हुए लोगों की वाहवाही केंद्र बने इस मौके पर रामलीला कमेटी, रामलीला क्लब व रामलीला महावीर दल के साथ साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़