राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पशु चिकित्सालय में विश्व रेबीज दिवस मनाया

(G-वार्ता)

बाजपुर। लिविंग एनिमल्स एंड ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के संचालक निखिल राजपूत ने विश्व रेबीज दिवस पशु चिकित्सालय में मनाया। ऑर्गनिसेड ब्यय ब्रिलियंट बायो फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से निराश्रित स्वानो को रेबीज का टीकाकरण किया गया  निखिल राजपूत ने बताया की  विश्व रैबीज दिवस प्रतिवर्ष 28 सितंबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है । यह दिन मनुष्यों और जानवरों पर रेबीज के प्रभाव के विषय में जागरूकता बढ़ाने के लिए , बीमारी की रोकथाम और रेबीज को नियंत्रित करने के प्रयासों के बारे में जानकारी और सलाह प्रदान करने के लिए मनाया जाता है ।यह दिन फ्रांसीसी रसायनज्ञ और माइक्रोबायोलॉजिस्ट,पाश्चर की पुण्यतिथि का भी प्रतीक है , जिन्होंने पहला रेबीज वैक्सीन विकसित किया था।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जी एस खड़ायत ने बताया की रेबीज एक ऐसा वायरल इंफेक्शन है,जो आमतौर पर संक्रमित जानवरों के काटने से फैलता है।कुत्ते , बिल्ली , बंदर आदि कई जानवरों के काटने से इस बीमारी के वायरस व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।रेबीज का वायरस कई बार पालतू जानवर के चाटने या खून का जानवर के लार से सीधे संपर्क में आने से भी फैल जाता है।रेबीज एक जानलेवा रोग है जिसके लक्षण बहुत देर में नजर आते हैं।अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए ,जो यह रोग जानलेवा साबित हो जाता है।इसके बचाव के लिए टीकाकरण जरूर कराएं।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़