राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

कोतवाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला ने किया आत्म हत्या का प्रयास, निजी अस्पताल में भर्ती


(G-वार्ता)
जसपुर कोतवाल अशोक कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला ने जहर खा लिया है जिसके बाद घर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे काशीपुर के एचडी भट्ट राजकीय अस्पताल में ले जाया गया जहां से हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया जहा उनका इलाज चल रहा है। आप को बता दें इस महिला ने जसपुर कोतवाल अशोक कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए डीजीपी को पत्र सौंपा था और विडियो भी दिखाई थी जिसके बाद बाद जसपुर कोतवाल अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया था फिर अचानक इस महिला ने कल अपने बयान बदलते हुए आरोप को वापस ले लिया था।
वही काशीपुर के जिस निजी अस्पताल में युवती का उपचार चल रहा है वहां के डॉक्टर रजनीश शर्मा का कहना है कि अब युवती खतरे से बाहर है फिलहाल आईसीयू में है जब व्यक्ति को अस्पताल में लाया गया था उस समय स्थिति काफी खराब थी।
वहीं सूत्रों की माने तो महिला के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें महिला ने इंस्पेक्टर अशोक कुमार और प्रदेश व जिले के पुलिस उच्च अधिकारियों से माफी मांगी है। और इंस्पेक्टर अशोक कुमार को फसाने के पीछे कुछ लोगों का षड्यंत्र बताया है।
हालांकि यह जांच का विषय है पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अभी ऐसा कोई सुसाइड नोट उन्हें नहीं मिला है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़