(G-वार्ता)
रुद्रपुर। आदर्श कालोनी पासमण्डी थाना रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर निवासी वादिनी मुकदमा द्वारा अपनी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री को फेसल पुत्र वाहिद अब्बासी निवासी गांधी कालोनी रुद्रपुर द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में मुकदमा मु0अ0सं0 525/2022 धारा 363/366 भादवि0 पंजीकृत कराया जिसकी विवेचना उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह के सुपुर्द की गयी। उक्त प्रकरण दो धर्मो से सम्बन्धित था जिसकी गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए अपहृत नाबालिग की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर द्वारा तत्काल 07 टीमो का गठन किया गया जिसमें गिरफ्तारी हेतु 03 टीमो को सुरागरसी व बरामदगी हेतु उ0प्र0. दिल्ली आदि क्षेत्रो में रवाना किया गया । 1 टीम को सर्विलांस में लगाया गया था तथा 02 टीमो को सी०सी०टी०वी० फुटेज देखने में लगाया गया था तथा ।। टीम को रुद्रपुर में सुरागरसी पतारसी तथा पूछताछ हेतु लगाया गया था। पुलिस टीमो द्वारा कड़ी मेहनत कर अपहृता की तलाश की गयी अपहृता की बरामदगी हेतु सरहदी जनपदो उच्चाधिकारियों व धानो में सम्पर्क किया गया इसके अतिरिक्त DCRB, SCRB व NCRB को बरामदगी हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गयी। अभियुक्त फैसल के निकट सम्बन्धियो से पूछताछ की गयी व नगर निगम रुद्रपुर को भी अभियुक्त फैसल के गांधी कालोनी स्थित घर के सम्बन्ध में जांच हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गयी। तमामी विवेचनात्मक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त की माता श्रीमती सम्मो व जीजा गुलवेज की भी मामले में संलिप्ता पाये जाने पर दिनांक 12/09/2022 को अन्तर्गत धारा 363/366368/212/1203 IPC में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसी क्रम में अभियुक्त फैसल के मौसा शौकत व दोस्त शारिक की भी मामले में संलिप्ता पाये जाने पर दिनांक 15/09/2022 को अन्तर्गत धारा 363/366368/212/120 BIPC में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामले में अन्य लोगो की संलिप्ता की गहराई से जांच की जा रही है। मामले में अन्य किसी की संलिप्तता पाये जाने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।
पुलिस टीम द्वारा सटीक मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त फैसल अब्बाशी पुत्र 'वाहिद अब्बासी निवासी गांधी कालोनी वार्ड न0 10 थाना रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर को मय अपहृता सहित रामपुर क्षेत्र से मुरादाबाद रुद्रपुर बाईपास तिराहे के पास से अन्तर्गत धारा 363/366/368/212/120 B IPC बढोत्तरी धारा 376 भादवि व 16/17 पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया और अभियोग में पिडिता के बयान के आधार पर धारा 376 भादवि व व 16/17 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त फैसल की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी से वादिनी मुकदमा, सामाजिक संगठनो व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गयी है। उत्साह वर्धन हेतु पुलिस टीम को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर द्वारा 5000रुपये नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है।
पूर्व गिरफ्तार अभियुक्तगण
(1) सम्मो पत्नी वहीद अब्बाशी निवासी गाँधी कालोनी रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर ।
(2)- गुलवेज पुत्र बच्छन निवासी ईमली खेडा रामपुर उ0प्र0।
(3)-शौकत अली पुत्र नियाद अहमद निवासी जहाज वाली बिल्डिंग इसारतपुर थाना गलशहीद मुरादाबाद ।
(4)- सारिक पुत्र नवीं अहमद निवासी पहाड़ी गेट काशीराम कालोनी रामपुर
मुख्य गिरफ्तार अभि0
( 1 )- फैसल पुत्र वाहिद अब्बासी निवासी गाँधी कालोनी रुद्रपुर
आपराधिक इतिहास
अभियुक्तगणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
