राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

केन्द्रीय दिव्यांग कल्याण परिषद ने किया डीएम पंत व सीडीओ मिश्रा का फूल माला पहनाकर स्वागत



(G-वार्ता)

 रुद्रपुर। केन्द्रीय दिव्यांग कल्याण परिषद उत्तराखंड ईकाई के कार्यकारी अध्यक्ष एम सलीम खान के नेतृत्व में परिषद के पदाधिकारी विकास भवन पहुंचे। जहां उन्होंने समाज कल्याण विभाग में कार्यरत सतपाल बत्रा की बहाली पर उन्हें फ़ूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।इस दौरान समाज कल्याण विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को भी फूल मालाएं पहनाकर और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद परिषद के पदाधिकारीयों ने जिलाधिकारी युगल किशोर पंत और मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा और जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध को माला पहनाकर उनका जोर स्वागत किया।इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर ने जमकर तालियां बजाकर दिव्यांग जनों का उत्साहवर्धन किया।इस दौरान परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष एम सलीम खान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित जिलाअधिकारी युगल किशोर पंत, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम धामी ने दिव्यांग जनों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभाग में कार्यरत सतपाल बत्रा को पुनः जनपद ऊधम सिंह नगर के समाज कल्याण विभाग में बहार करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत सतपाल बत्रा को पुनः यह बहाना कर दिया।इस मामले को लेकर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत और मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने भी खासी गंभीरता दिखाई थी। जिसके लिए जिले भर के दिव्यांग जन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत और मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा का आभार व्यक्त करते हैं।इस दौरान डीएम पंत ने परिषद की प्रशंसा की।इस दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी, सहित समाज कल्याण विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। वही उन्होंने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।इस दौरान परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष एम सलीम खान, सचिव निजामुद्दीन अंसारी, महामंत्री गुरमीत सिंह गोगी, कार्यकारिणी के सदस्य दिनेश कोली, जरीफ खान, राजफूल राज, महासचिव योगेन्द्र सिंह चौहान, दीप्ति जोशी आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़