(G-वार्ता)
रुद्रपुर। शहर के प्रतिष्ठित होम्योपैथिक फिजीशियन डॉ कपिल शर्मा को बुधवार को काशीपुर में आयोजित राष्ट्रीय होम्योपैथिक संगोष्ठी में होम्योपैथिक रत्न अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कार्यक्रम में पहुंचकर वहां उपस्थित सभी चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाया और राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों से अवगत कराया। माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना काल में होम्योपैथिक दवाइयों द्वारा चिकित्सा में सहयोग दिए जाने पर सभी चिकित्सकों की बहुत सराहना की। इसी बीच उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य में 277 होम्योपैथिक चिकित्सकों के पद सृजित किए जाएंगे जिससे पूरे पूरे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ होगी। होम्योपैथी की विशेषताओं को बताते हुए माननीय मंत्री जी ने अपने भी बहुत से अनुभव साझा किए तथा होम्योपैथी की सराहना करते हुए कहा कि आज विश्व में होम्योपैथी पर लोगों का विश्वास बढ़ा है यही कारण है कि आज विश्व का हर तीसरा व्यक्ति अंग्रेजी दवाइयों के दुष्परिणाम से ग्रसित होकर होम्योपैथी चिकित्सा से स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। उन्होंने इस भव्य कार्यक्रम की सराहना करते हुए कार्यक्रम के संयोजक डॉ रजनीश कुमार शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार के लिए इस तरह के आयोजन राज्य में समय-समय पर होते रहने चाहिए जिससे होम्योपैथी का विस्तार हो सके और समाज लाभान्वित हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व निदेशक डॉ राजेंद्र सिंह ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में रजिस्ट्रार डॉ शैलेंद्र पांडे उपस्थित रहे इनके साथ ही उत्तराखंड HMA के अध्यक्ष डॉ हेमंत चौहान , दिल्ली HMA की अध्यक्ष डॉ श्वेता सिंह , डॉ दीपक शर्मा, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ मानसी शर्मा, डॉ पूजा बुंगला, डॉ घनवीर सिंह, डॉ सहज जोशी, डॉ मनवर रावत, डॉ राजन गौड़, डॉ भानु यादव, डॉ अजय कश्यप समेत देश के विभिन्न राज्यों के चिकित्सक भी उपस्थित रहे।
